Home » AIRSO भोपाल जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

AIRSO भोपाल जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

by Jayarajan C N

शिक्षा के व्यापारीकरण और जाति-आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष के प्रस्ताव पारित।

11 अप्रैल 2026 को, ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर, AIRSO भोपाल का प्रथम जिला सम्मेलन नया बसेरा, नेहरू नगर, भोपाल में आयोजित किया गया।

 

 

 

कॉमरेड अज़हान ने सम्मेलन की अध्यक्षता/आयोजन किया। कॉमरेड निरंजन, AIRSO COC के संयोजक ने उद्घाटन भाषण दिया, जिसमें उन्होंने छात्रों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डाला और इन मुद्दों के खिलाफ एकजुट संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया। कॉमरेड खुशाब, AIRSO COC सदस्य ने AIRSO का कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिस पर चर्चा की गई। कॉमरेड संदीप कलाम, AIRSO मध्य प्रदेश राज्य संयोजक ने AIRSO का संविधान प्रस्तुत किया, जिस पर भी चर्चा हुई। इसके बाद, कॉमरेड शिवा, AIRSO भोपाल ने “शैक्षणिक संस्थानों में जाति-आधारित भेदभाव और हमारी प्रतिक्रिया” विषय पर एक पेपर प्रस्तुत किया। कॉमरेड अज़हान ने “वर्तमान स्थिति और तात्कालिक कार्यभार” विषय पर एक पेपर प्रस्तुत किया। इसी बीच में ज्योति लाइब्रेरी सेंटर की बालिका टीम ने शिक्षा के निजीकरण और सरकारी स्कूल, कॉलेजों में बढ़ती फीस को लेकर नाटक की प्रस्तुति की।

 

सम्मेलन ने 11 सदस्यीय जिला समिति का चुनाव किया। निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए: कॉमरेड शिवा (अध्यक्ष), कॉमरेड खुशाब (सचिव), कॉमरेड जेबा (उपाध्यक्ष), कॉमरेड सानिया (संयुक्त सचिव), कॉमरेड जोया और कॉमरेड अज़हान (कोषाध्यक्ष) बाकी समिति के सदस्य मेहफूज, सायबा,फिज़ा,ज़ोया आदि साथी।

 

सम्मेलन ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा के व्यापारीकरण और शैक्षणिक संस्थानों में जाति-आधारित भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया। कॉमरेड फहीम सरफरोश, जाति उन्मूलन आंदोलन

, ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। सम्मेलन का समापन क्रांतिकारी गीतों और नारों के साथ हुआ।

इंकलाब ज़िंदाबाद! AIRSO भोपाल जिला समिति     

Related Articles

Leave a Comment