23 मार्च को शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की शहादत दिवस के अवसर पर AIRSO दिल्ली इकाई ने ओखला रेलवे स्टेशन के करीब गांधी कैंप में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।AIRSO के साथीगण कॉमरेड निरंजन के नेतृत्व में इलाके के गरीब मेहनतकश जनता के बीच बताया कि मौजूदा संघी मनुवादी फासीवादी कॉरपोरेट गठबंधन के जुल्मों के कारण ही देश में भीषण गरीबी,बेरोजगारी,मंहगाई ,निर्मम जातिगत अत्याचार और सभी प्रकार के दमन ढाए जा रहे हैं।
RSS के मार्गदर्शन में संचालित भाजपा की डबल इंजन सरकार के जुल्मों के खिलाफ जनता को संगठित होकर प्रतिरोध करने के लिए साथियों ने आह्वान दिया और क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया।
